Interesting story of Sant Kabir Das

Interesting story of Sant Kabir Das 


संत की ऊंची सोच समझ ने बदला लड़के का जीवन

एक नगर में एक जुलाहा रहता था। वह स्वभाव से अत्यंत शांत, नम्र तथा वफादार था। उसे क्रोध तो कभी आता ही नहीं था। एक बार कुछ लड़कों को शरारत सूझी। वे सब उस जुलाहे के पास यह सोचकर पहुंचे कि देखें इसे गुस्सा कैसे नहीं आता?

उन में एक लड़का धनवान माता-पिता का पुत्र था। वहां पहुंचकर वह बोला यह साड़ी कितने की दोगे? जुलाहे ने कहा - 10 रुपए की। तब लड़के ने उसे चिढ़ाने के उद्देश्य से साड़ी के दो टुकड़े कर दिए और एक टुकड़ा हाथ में लेकर बोला - मुझे पूरी साड़ी नहीं चाहिए, आधी चाहिए। इसका क्या दाम लोगे?

जुलाहे ने बड़ी शांति से कहा 5 रुपए। लडके ने उस टुकड़े के भी दो भाग किए और दाम पूछा? जुलाहा अब भी शांत। उसने बताया - ढाई रुपए। लड़का इसी प्रकार साड़ी के टुकड़े करता गया। अंत में बोला - अब मुझे यह साड़ी नहीं चाहिए। यह टुकड़े मेरे किस काम के? जुलाहे ने शांत भाव से कहा - बेटे ! अब यह टुकड़े तुम्हारे ही क्या, किसी के भी काम के नहीं रहे।

       अब लड़के को शर्म आई और कहने लगा - मैंने आपका नुकसान किया है। अंतः मैं आपकी साड़ी का दाम दे देता हूं। जुलाहे ने कहा कि जब आपने साड़ी ली ही नहीं तब मैं आपसे पैसे कैसे ले सकता हूं? लडके का अभिमान जागा और वह कहने लगा, मैं बहुत अमीर आदमी हूं। तुम गरीब हो। मैं रुपए दे दूंगा तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा,पर तुम यह घाटा कैसे सहोगे? और नुकसान मैंने किया है तो घाटा भी मुझे ही पूरा करना चाहिए।
          जुलाहे ने मुस्कुराते हुए कहा - तुम यह घाटा पूरा नहीं कर सकते। सोचो, किसान का कितना श्रम लगा तब कपास पैदा हुई। फिर मेरी स्त्री ने अपनी मेहनत से उस कपास को बुना और सूत काता। फिर मैंने उसे रंगा और बुना। इतनी मेहनत तभी सफल हो जब इसे कोई पहनता, इससे लाभ उठाता, इसका उपयोग करता। पर तुमने उसके टुकड़े-टुकड़े कर डाले। रुपए से यह घाटा कैसे पूरा होगा? जुलाहे की आवाज़ में आक्रोश के स्थान पर अत्यंत दया और सौम्यता थी। लड़का शर्म से पानी-पानी हो गया। उसकी आंखें भर आई और वह संत के पैरो में गिर गया।
          जुलाहे ने बड़े प्यार से उसे उठाकर उसकी पीठ पर हाथ फिराते हुए कहा - बेटा, यदि मैं तुम्हारे रुपए ले लेता तो है उस में मेरा काम चल जाता पर तुम्हारी ज़िन्दगी का वही हाल होता जो उस साड़ी का हुआ। कोई भी उससे लाभ नहीं होता। साड़ी एक गई, मैं दूसरी बना दूंगा। पर तुम्हारी ज़िन्दगी एक बार अहंकार में नष्ट हो गई तो दूसरी कहां से लाओगे तुम? तुम्हारा पश्चाताप ही मेरे लिए बहुत कीमती है। सीख - संत की ऊंची सोच-समझ ने लडके का जीवन बदल दिया।
Saint's high thinking understanding changed boy's life

A weaver lived in a city. He was very calm, humble and loyal by nature. He never used to get angry. Once a few boys understood the prank. They all reached the weaver thinking that see how it does not get angry? Among them was a son of wealthy parents. After reaching there, he said how much will this sari be? The weaver said - 10 rupees. Then the boy cut two pieces of sari for the purpose of teasing her and took one piece in hand and said - I do not want the whole sari, I want half. How much will it cost?

Juli said calmly 5 rupees. The boy also did two parts of that piece and asked for the price. Weaver still cool. He told - two and a half rupees. The boy likewise cut the saree. Finally said - I don't want this saree anymore. What is this piece of my work? Julie said calmly - son! Now, what are these pieces of you, are of no use to anyone

Now the boy felt ashamed and said - I have lost you. Finally, I pay for your saree. Julahe said that when you have not taken a sari then how can I take money from you? The boy's pride awakened and he started saying, I am a very rich man. poor u. If I give money, I will not mind, but how will you bear this loss? And if I have done loss, then I should also make up the loss. Weaver said with a smile - You cannot complete this loss. Think how much labor the farmer took then cotton was born. Then my lady with her hard work weaved the cotton and spun it. Then I dyed and woven it. This hard work is successful only when someone wears it, benefits from it, uses it. But you cut it into pieces. How will this deficit be met by the rupee? In the voice of weaver, there was extreme kindness and mildness in place of resentment. The boy became ashamed of shame. His eyes filled and he fell into the saint's feet.

The weaver woke her up with great affection and said with a hand on her back, "Son, if I had taken your money, I would have done my work in it, but your life would have the same condition as that sari." Nobody benefits from that. The saree is gone, I will make another. But once your life is destroyed in ego, where will you bring another? Your repentance is very precious to me. Learning - The saint's high thinking changed the life of a boy.

Post a Comment

0 Comments